Akhrote khane ka sahi tarika aur fayde |
आप ने कई ऐसी ब्लॉग पढ़ी होगी जिसमे अखरोट के गुण बताये जाते है लेकिन आज हम आपको बतायेगे की इसका फायदा कैसे लेना है क्योकि बहुत से लोग अखरोट तो कहते है लेकिन उनके शरीर को उस तरह का फायदा नहीं मिलता | जिस तरह उसके गुण बताये जाते है | क्यों की आप में से कई लोगो को ये नहीं पता की अखरोट खाया कैसे जाता है कितनी मात्रा में खाना है और किस समय खाना है |
सबसे पहले हम ये जान लेते है की अखरोट खाने से फायदा क्या है ताकि आप लोगो को ये जानकारी मिल जाये की किन लोगो को अखरोट ज्यादा से ज्यादा खाना चाहिए |
अखरोट खाने के फायदे :-
वजन घटाने, हड्डियों की दर्द को दूर करने और साथ ही साथ हड्डिया मजबूत करने के लिए अखरोट बहुत ही फायदेमंद है | अगर आप रोजाना अखरोट लेते है और आपको फिर भी फायदा नहीं है तो कही न कही अखरोट खाने की विधि सही नहीं है | साथ ही साथ दिल और कैंसर लिए अखरोट बहुत फायदेमंद है रोजाना अखरोट खाना हमारे दिल के लिए बहुत फायदेमंद है क्योकि इसमें पाए जाने वाली एंटीऑक्सिडेंट प्रॉपटी हमारे दिल को एक्टिव रखती है और अमेरिका के एक रिपोर्ट के मुताबिक , अखरोट को एंटी कैंसर फ़ूड कहा जाता है इस लिए आप अखरोट का सेवन आज से ही शुरू कर दे | बच्चे हो या बूढ़े सभी के दिमाग को तेज करता है अखरोट | अगर आप दिमागी तौर पर कमजोर है या आप बार बार चीजों को भूल जाते है तो अखरोट का सेवन जरूर कीजियेगा | इसीलिए अपने साथ साथ आप के घर में कोई छोटा बच्चा है तो उसे अखरोट जरूर खिलाईये | इसी के साथ साथ मरदाना ताकत को बढ़ने के लिए और कमजोरी दूर कर शरीर में वीर्य को बढ़ाने के लिए अखरोट बहुत फायदेमंद है | अगर आप शुगर और कैलेस्ट्रोल से परेशान है तो अखरोट आपके लिए बहुत फायदेमंद है क्योकि अच्छे कैलेस्ट्रोल को बढ़ा कर बैड कैलेस्ट्रोल को कम करता है और शुगर लेवल को भी काम करता है |
इसे भी पढ़े :-
चने खाने के जबरजस्त फायदे |
एक रात में पिम्पल्स से छुटकारा पाने के 5 तरीके ( How To Remove Pimples In One Day)
गोरा होने का तरीका (Gora Hone Ka Tarika)
अखरोट का सेवन कैसे और किस तरह करना चाहिए :-
इस उपाय को तैयार करने के लिए सबसे पहले आप एक गिलाश दूध ले ले | अगर आप दूध का सेवन नहीं करते है तो एक गिलाश पानी ले ले फिर आप अखरोट साबुत लीजिये और इसे तोड़ करइनकी गिरी निकाल लीजिये और 2 अखरोट की गिरी निकल कर दूध में दाल दीजिये | इसके बाद आप आधे चम्मच या स्वाद के अनुसार मिश्री इस में मिला दीजिये और आखिर में मोनक्के जिसे Dry Grapes भी कहते है अब आप 5 मुनक्के इस में दाल दीजिये | इसे डालने के बाद हम इसे धीमी आंच पे 3 से 4 मिनट तक गर्म कारेगे | और 3 से 4 मिनट तक गर्म करने के बाद ये उपाय हमारा तैयार हो गया है अब आप इसका सेवन कर सकते है |
इस उपाय का सेवन आप दिन में जब चाहे कर सकते है लेकिन इसका सेवन रात में करने से इतना फायदा नहीं होगा | आप चाहे तो सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते है या दोपहर का खाने से 2 घंटा पहले आप इसका सेवन कर सकते है | अगर आप 2 हफ्ते तक इसका लगातार सेवन करते है तो आपके शरीर में एक नयी एनर्जी का अनुभव होगा | आपका दिल हमेसा एक्टिव और दिमाग चुस्त रहेगा और साथ ही साथ आपको किसी काम करने के बाद थकावट नहीं होगी और आपको इसके भरपूर फायदे मिलेंगे |
आपको ये पोस्ट कैसा लगा हमें जरूर बताये |