गुड़ खाने के बेहतरीन फ़ायदे - GyanKeGuruji

Latest

Friday, September 21, 2018

गुड़ खाने के बेहतरीन फ़ायदे

गुड़ खाने के फायदे, गुड़ खाने के बेहतरीन फ़ायदे
गुड़ खाने के बेहतरीन फ़ायदे 


आज हम आपको बतायेगे गुड़ खाने के जबरजस्त फायदे | अक्सर कोई शुभ कार्य हो तो हम गुड़ खिलाकर भेजते है | खाने में भी इसका उपयोग करते है | आज हम गुड़ खाने के फायदों के बारे में जानेगे |

गुड़ खाने से गैस की दिक्कत नहीं होती :-

खाना खाने के बाद अक्सर मीठा खाने का मन करता है | इसके लिए सबसे बेहतर है कि आप गुड़ खाए | गुड़ का सेवन करने से आप हेल्दी रह सकते है | भोजन के बाद गुड़ खा लेने से पेट में 
गैस नहीं बनती |

गुड़ पाचन क्रिया को सही रखता है :-

गुड़ शरीर का रक्त साफ रखता है और मेटाब्लिजम ठीक करता है | रोज एक गिलाश पानी या दूध के साथ गुड़ का सेवन पेट को ठंडक देता है | इससे गैस की दिक्कत नहीं होती | जिन लोगो को गैस की परेशानी है, वो रोज लंच या डिनार के बाद थोडा गुड़ जरुर खाए |

ये भी पढ़े :-


चने खाने के जबरजस्त फायदे |

सेब खाने का सही समय और फायदा (Health-Benefits-Of-Apple-Eating-In-A-Day)

एक रात में पिम्पल्स से छुटकारा पाने के 5 तरीके

गोरा होने का तरीका (Gora Hone Ka Tarika)



एनीमिया के मरीजो के लिए :-

गुड़ आयरन का मुख्य स्रोत है | इसलिए यह एनीमिया के मरीजो के लिए बहुत फायदेमंद है | खासतौर पर महिलाओ के लिए इसका सेवन अधिक जरुरी है |

त्वचा के लिए :-

गुड़ ब्लड से ख़राब टाक्सिीन दूर करता है, जिससे त्वचा दमकती है और मुहासे की समस्या नहीं होती है |

जुकाम और कफ में :-

गुड़ की तासीर गर्म है, इसलिए इसका सेवन जुकाम और कफ से आराम दिलाता है | जुकाम के दौरान अगर आप कच्चा गुड़ नहीं खाना चाहते तो चाय या लड्डू में भी इसका इस्तेमाल कर सकते है |

एनर्जी के लिए :- 

बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस करने पर गुड़ का सेवन करने से आपका एनर्जी लेवल बढ़ जाता है | गुड़ जल्दी पच जाता है, इससे सुगर का अस्तर भी नहीं बढ़ता | दिनभर काम करने के बाद भी आपको थकान हो, तो तुरंत गुड़ खाए |

दमा के मरीजो के लिए :-

गुड़ शरीर के टेम्परेचर को नियंत्रित रखता है | इसमें एंटी एलर्जिक तत्व है, इस लिए दमा के मरीजो के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है |

जोड़ो के दर्द में आराम :-

रोज गुड़ के साथ अदरक का सेवन करे, इससे जोड़ो के दर्द की दिक्कत नहीं होगी |

गला बैठ जाने में :-

गुड़ के साथ पके चावल को खाने से बैठा हुआ गला व आवाज खुल जाता है |

सर्दी में फायदेमंद :-

गुड़ और काले तिल के लड्डू खाने से सर्दी में अस्थमा की परेशानी नहीं होती है |

जुकाम जम गया हो तो :-

जुकाम जम गया हो, तो गुड़ पिघलाकर उसकी पपड़ी बनाकर खिलाए |

कान दर्द में :-

गुड़ और घी मिलकर खाने से कान का दर्द ठीक हो जाता है |


आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी हमें कमेन्ट कर के जरूर बताये और अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करना न भूले।