होंठो को गुलाबी करने का सबसे आसान तरीका :-
हमारे पुरे शरीर में होंठो की स्किन सबसे ज्यादा पतली और सेन्सिटिव होती है। इस लिए थोड़ी सी भी लापरवाही बरतने से होंठो के ऊपरी सतह पर डेड स्किन सेल्स जमते जाते है और समय के साथ साथ होठो का रंग काला पड़ जाता है। हमारे शरीर और चेहरे के निचे ऑयल छोड़ने वाली ग्रंथि होती है जो स्किन को मॉस्चुराइज रखती है लेकिन होंठो में ऐसी कोई ग्रंथि नहीं होती इस लिए इसे बाहर से मॉस्चुराइज करना बेहद जरुरी होता है।
होंठो के काला होने का कारण :-
हमारे होंठो की त्वचा सबसे पतली होती है इसलिए तेज धुप का भी असर सबसे ज्यादा इसी पर होता है। इसके अलावा चाय, काफी, डिहाइड्रेशन, खून की कमी तथा तरह तरह की कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करना और स्मोकिंग तथा टूथपेस्ट में मैजूद फ्लोराइड भी होंठो को तेजी से काला करने का सबसे बड़ा कारण होता है।
इस लिए अगर ऊपर बताई गयी बातो में अपने होंठो के कालेपन होने का कोई कारण हो तो सबसे पहले उसे ठीक करे।
इसे भी पढ़े :-
होंठो को काला होने से रोकने का तरीका :-
होंठो का प्राकृतिक रंग वापस पाने के लिए एक सोलिएसन और मॉस्चुराइजेसन ये दोनों चीज बहुत जरुरी होता है। इस लिए हम आपको एक ऐसे नुस्खे के बारे में बतायेगे जो अकेले ही इस दोनों चीजों को पूरा कर देगा।
नुस्खा बनाने तरीका :-
इस नुस्खे को बनाने में हमें चीनी, शहद, निम्बू और गुलाब जल की जरुरत पड़ेगी। अगर आपके होंठ ज्यादा सूखे रहते है तो आप इसमें जैतून का तेल मिला सकते है। सबसे पहले एक कटोरे में आधा चम्मच चीनी, आधा चम्मच शहद, आधा चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच गुलाब जल मिलाकर अच्छी तरह मिला ले। उसके बाद अपनी उंगली की मदद से अपने होंठो पर 3 से 4 मिनट मसाज करे और फिर उसे धो ले। ये नुख्सा इतना कारगर है की अकेले होंठो की लगभग सभी प्रॉब्लम को दूर कर देता है। इसमें चीनी होंठो पर जमी डेड स्किन सेल को हटाता है जबकि निम्बू, शहद और गुलाब जल होंठो को मुलायम और निखारने में मदद करता है।
अच्छे रिजल्ट के लिए आप इसे हफ्ते में तीन से चार बार इस्तेमाल करे।
आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताये और अपने दोस्तों तथा परिव्वर के साथ शेयर करना न भूले।