Daily Dose 9-4 - GyanKeGuruji

Latest

Wednesday, April 10, 2019

Daily Dose 9-4

current affair, sarkariresult
Daily Dose - GyanKeGuruji

9 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1667 – पेरिस में पहली पब्लिक आर्ट प्रदर्शनी लगाई गई।

1669 – मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।

1838 – लंदन में नेशनल आर्ट गैलरी खोली गई।

1860 - पहली बार मनुष्य की आवाज़ का अंकन किया गया।

1945 – यूनाइटेड स्टेट्स एटोमिक एनर्जी कमीशन की स्थापना की गई।

1948 – फ़िलिस्तीन के बैतुल मुक़ददस नगर के पश्चिम में दैरे यासीन नामक गावं में ज़ायोनियों ने निर्मम जनसंहार किया।


1953 – वार्नर ब्रदर्स ने 'हाउस ऑफ वैक्स' शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित की।

1955 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया (कन्फर्म नहीं)।

1957 – मिस्र की स्वेज नहर को साफ किया गया और जहाजों के लिए खोला गया।

1965 - कच्छ के रन में भारत-पाक में युद्ध छिड़ा।

1967 – बोइंग 737 हवाई जहाज की नींव रखी गई।

1972 – सोवियत संघ और इराक ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।

1975 – साउथ कोरिया के आठ लोगों को फांसी पर लटका दिया गया, ये लोग पीपल्स रेव्यूल्यूशनरी पार्टी से संबंध रखते थे।

1988 – अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया।

1988 - ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने।

1989 - एशिया की पहली सम्पूर्ण भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना शुरू की गयी।

1991 – पूर्व सोवियत संघ में शामिल जार्जिया ने अपनी स्वतंत्रा की घोषणा की।

1998 - सऊदी अरब में मीना के पास भगदड़ में 150 से अधिक यात्रियों की मृत्यु।

1999 - नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की हत्या, खालसा पंथ की त्रिशती पर विशेष डाक टिकट जारी।

2002 - बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भी भाग लेने की छूट मिली।

2003 - स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने।

2003 – ईराक में शासक सद्दाम हुसैन को सत्ता से हटा दिया गया। साथ ही, बगदाद के मुख्य चौराहे पर सद्दाम हुसैन के पुतले को भी नीचे गिरा दिया था।

2004 - ईराक में संघर्ष तेज़ पर अमेरिकी काफ़िले पर हमले में 9 लोगों की मृत्यु।

2004 - पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा।


2005 - ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह कैमिला के साथ सम्पन्न।

2006 - यूरेनस ग्रह के चारों ओर शनि जैसा वलय होने की पुष्टि।

2006 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 के चुनावों के बाद भी अपने पद बने रहने की घोषणा की।

2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने दलिया व कॉपियों समेत डेढ़ दर्जन वस्तुओं को वैट से मुक्त किया। 

2008 - राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने वर्ष 2007-08 में अपने कारोबार में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 21% की वृद्धि की।

2008 - नेपाल में बहुप्रतीक्षित संविधान सभा के लिए मतदान शुरू हुआ।

2010 - जम्मू-कश्मीर की विधान सभा ने अंतर ज़िला भर्तियों पर पाबंदी लगाए जाने सबंधी विवादित विधेयक पारित हो गया।

2013 – फ्रांसीसी सीनेट ने समलैंगिक विवाह के लिए विधेयक को मंजूरी दी।

9 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति



1778 – ब्रिटेन के रासायनशास्त्री हमफ़्रे डेविस का जन्म हुआ। उन्होंने अपने शोधकार्य के दौरान सोडियम पोटैशियम कैलशियम मैग्नीज़ियम स्ट्रेन्शियम और बैरियम के तत्वों को दूसरे तत्वों से अलग किया।

1879 – रुस की क्रान्ति के नेता लियून ट्रोटेस्की का जन्म हुआ।

1893 – हिंदी के एक प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का जन्म हुआ। उन्हें महापंडित की उपाधि दी जाती है।

1929 - शरन रानी - 'हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत' की विद्वान् और सुप्रसिद्ध सरोद वादिका।

1948 – अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म हुआ (कन्फर्म नहीं)।

1954 -जयराम रमेश, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री ।

9 अप्रैल को हुए निधन



1626 – ब्रिटिश दर्शनशास्त्री फ़्रैंसिस बेकिन का 65 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

1756 – बंगाल के नवाब अली बर्दी खान की 80 साल की आयु में निधन हुआ।

1981 - दुर्गाबाई देशमुख, प्रथम महिला नेता।

2009 - शक्ति सामंत, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक।

9 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव


 मेला गणगौर ( दूसरा दिन ) ।
 गुरु अंगद देव ज्योति ज्योत (परम्परानुसार) ।
 श्रीमती जया बच्चन जन्म दिवस ।
 श्री राहुल सांकृत्यायन जयन्ती ।
 पराक्रम / शौर्य दिवस ( केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल) ।


*कृपया ध्यान दें जी*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कौशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

No comments:

Post a Comment