Daily Dose 10-04 - GyanKeGuruji

Latest

Wednesday, April 10, 2019

Daily Dose 10-04

gk in hindi, current affair
Daily Dose -Gyankeguruji

10 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1802 – स्कॉटलैंड के भौतिकशास्त्री व गणितज्ञ सर जॉन लेस्ली ने पहली बार कृत्रिम बर्फ बनाई।

1816 – संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार ने वहां दूसरे बैंक की स्थापना को मंजूरी दी।

1825 – हवाई में पहला होटल खुला।

1857 – स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की।

1858 – लंदन की पहचान विशाल बिग बेन घड़ी की 14 टन की घंडी लगाई गई।

1866 – हेनरी बेर्घ ने न्यूयॉर्क शहर में पशु क्रूरता निवारण के लिए अमेरिकन सोसायटी की स्थापना की।

1868 - इथियोपिया में ब्रिटिश और भारतीय सेना ने टेवॉड्रोज़ द्वितीय (Tewodros II) की सेना को हराया और इस युद्ध में 700 इथियोपियन मारे गये, जबकि सिर्फ़ दो ब्रिटिश-भारतीय सैनिक शहीद हुए।

1875 – स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की ।


1887 – राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को स्प्रिंगफील्ड के इलिनोइस में अपनी पत्नी के साथ फिर से दफन किया गया।

1889 – राम चंद्र चटर्जी गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने।

1912 – टाइटेनिक जहाज ब्रिटेन के साउथेप्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ।

1916 – प्रोफेशनल तरीके से पहले गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन हुआ।

1917 - महात्मा गाँधी ने बिहार में 10 अप्रैल, 1917 को 'चंपारण सत्याग्रह' की शुरुआत की।

1930 – पहली बार कृत्रिम रबर का उत्पादन हुआ।

1938 – आस्ट्रिया जर्मनी का एक राज्य बन गया।

1953 – वार्नर ब्रदर्स की पहली 3डी फिल्म हाउस आॅफ वैक्स का प्रीमियर हुआ।

1959 – जापान के तत्कालीन युवराज अाकिहितो ने मिचिको से शादी की।

1960 – यूएस सिनेट ने सिविल राइट्स बिल पास किया।

1963 – पनडुब्बी यूएसएस थ्रेशर के समुद्र में डूबने से 119 अमेरिकी नाविकों की मौत हो गई।

1972 – ईरान में आए भूकंप से करीब 5 हजार लोगों की मौत हो गई।

1973 – ज़ायोनी शासन की गुप्तचर संस्था मोसाड के जासूसों ने लेबनान की राजधानी बैरुत में तीन फ़िलिस्तीनी नेताओं की हत्या कर दी।

1973 – पाकिस्तान के पुराने संविधान को निरस्त किया गया।

1982 – भारत का बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट-1ए का सफल प्रक्षेपण हुआ।

1994 – नैटो के सदस्य देशों के युद्धक विमानों ने पहली बार बोसिनया के नगरों पर अधिकार के लिए आगे बढ़ रही सर्ब सेनाओं पर वायु आक्रमण किया।

1998 - उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक एवं प्रोटेस्टेंटों के मध्य समझौता सम्पन्न।


1999 - भारत और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स आफ़ कामर्स का विधिवत गठन किया।

2000 - पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर।

2001 - भारत व ईरान के बीच तेहरान घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर।

2002 - 15 सालों में पहली बार एलटीटीई के सुप्रीमो वी. प्रभाकरण 
ने प्रेस कांफ़्रेस में भाग लिया।

2003 - इराक पर अमेरिका का कब्ज़ा।

2007 - अमेरिका के चार्ल्स सिमोनी अंतरिक्ष में पर्यटन के लिए पहुँचे।

2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थाओं और केन्द्र सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए 27% आरक्षण को संवैधानिक कराकर दिया। 

2008 - नान्दना एम निलकेनी को नेशनल काउंसिल ऑफ़ अणलायड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) का अध्यक्ष चुना गया।

2008 - पेरु के दक्षिणी इलाके में एक विमान दुर्घटना में पांच फ़्रांसीसी पर्यटकों की मौत।

2010 – पोलैंड वायु सेना का टू-154 एम विमान रूस के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पोलैंड के राष्ट्रपति लेक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित 96 लोग मारे गए।

10 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति



1847 – पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म हुआ।

1880 - सी. वाई. चिन्तामणि - स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक थे।

1894 - घनश्यामदास बिड़ला - भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी तथा बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य।

1897 - प्रफुल्लचंद्र सेन - बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी थे। 

1909 - नौतम भट्ट - भारतीय वैज्ञानिक थे।

1928 - मेजर धनसिंह थापा, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक


1931 - किशोरी अमोनकर - हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय परंपरा की प्रमुख 
गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका।

1932 - श्याम बहादुर वर्मा - बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक और कवि।

1952 - नारायण राणे- राजनेता और पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र।

1986 – भारतीय अभिनेत्री आयशा टाकिया का जन्म हुआ।


10 अप्रॅल को हुए निधन

1931 - ख़लील जिब्रान - विश्व के श्रेष्ठ चिंतक महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले महान् दार्शनिक।

1937 - श्रीधर वेंकटेश केलकर - प्रसिद्ध मराठी विश्वकोश के संपादक थे।

1984 - नाजिश प्रतापगढ़ी - उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि।

1995 - मोरारजी देसाई - भारत के एक स्वाधीनता सेनानी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।
10 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव


 विश्व होम्योपैथी दिवस (डॉ सेमुअल हेनीमैन जयन्ती) ।

मेजर श्री धनसिंह थापा जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) ।

श्री घनश्याम दास बिडला जयन्ती ।

श्री मोरारजी देसाई स्मृति दिवस व जल संसाधन दिवस।

No comments:

Post a Comment